आनंद विहार टर्मिनल तक के लिए रेलवे 19 मई को एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। जो कि नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, आजमगढ़, अयोध्या कैंट स्टेशन होते हुए रात 12:10 बजे लखनऊ आएगी।
यात्रियों की सुविधा को लेकर उत्तर रेलवे 19 मई को कटिहार से आनंद विहार टर्मिनल तक एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन लखनऊ से होकर जाएगी। गाड़ी में थर्ड एसी के दो, स्लीपर के 10 और जनरल की चार बोगियों सहित 17 कोच होंगे।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 19 मई को 05784 कटिहार जंक्शन-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल सुबह पांच बजे चलेगी। यह गाड़ी नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, बलिया, आजमगढ़, अयोध्या कैंट स्टेशन होते हुए रात 12:10 बजे लखनऊ आएगी।