फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आनंदविहार-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल छह से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। त्योहारों पर यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन आनंदविहार से बरौनी के बीच वाया लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन छह अक्तूबर से चलाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 04062 आनंदविहार-बरौनी स्पेशल 06, 13, 20 व 27 अक्तूबर और 03, 10, 17 नवंबर को आनंदविहार से सुबह नौ बजे चलकर लखनऊ शाम 5:40 बजे तथा बरौनी सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04061 बरौनी-आनंदविहार स्पेशल 07, 14, 21, 28 अक्तूबर और 04, 11, 18 नवंबर को बरौनी से सुबह आठ बजे चलकर लखनऊ रात 10:10 बजे तथा आनंदविहार सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में थर्ड एसी के 16 कोच होंगे।
विज्ञापन




आज चलेगी हिसार स्पेशल

ट्रेन 05180 गोरखपुर-हिसार स्पेशल 26 सितंबर को गोरखपुर जंक्शन से दोपहर 2:20 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा होते हुए लखनऊ रात सवा आठ बजे पहुंचेगी। इसके आगे कानपुर, टुंडला, गाजियाबाद, नई दिल्ली, भिवानी होते हुए सुबह 8:30 बजे हिसार पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 16 व थर्ड एसी के दो कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें