फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंट अस्पताल में मिलेगी मुफ्त डायलिसिस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सदर स्थित कैंट अस्पताल में बृहस्पतिवार से 30 बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू होगी। इससे किडनी के मरीजों को दूसरे अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां मुफ्त डायलिसिस होगी।
विज्ञापन



छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौड़ ने बताया कि हाल ही में कैंट अस्पताल में शाम की ओपीडी शुरू की गई है। शहर का यह पहला अस्पताल है, जहां मरीजों को शाम पांच से रात आठ बजे तक ओपीडी की सुविधा मिल रही है। अब 30 बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू की जा रही है। इसके शुभारंभ के अवसर पर प्रधान निदेशालय रक्षा संपदा मध्य कमान, छावनी परिषद एवं रक्षा संपदा अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन भी होगा। प्रधान निदेशक रक्षा संपदा मध्य कमान भावना सिंह ने बताया कि रक्षा सम्पदा के महानिदेशक जीएस राजेश्वरन मुख्य अतिथि रहेंगे। साहित्यकार शिवमूर्ति, डॉ. विष्णु सक्सेना, दिनेश रघुवंशी आदि भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें