होली एवं ग्रीष्म काल में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनस-बरौनी के मध्य एक जोड़ी द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। आनंद विहार टर्मिनस-बरौनी (04404) विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से 23 एवं 27 फ रवरी तथा 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27, 30 मार्च, 03, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 अप्रैल, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 मई, 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 एवं 29 जून को प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 37 फेरों के लिए चलेगी।
ट्रेन आनंद विहार से 19.25 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 22.45 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.17 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 04.25 बजे, गोंडा से 06.30 बजे, बस्ती से 07.45 बजे, गोरखपुर से 09.45 बजे, देवरिया सदर से 10.45 बजे, सीवान से 12.08 बजे, छपरा से 13.25 बजे, हाजीपुर से 15.00 बजे, मुजफ्फ रपुर से 16.20 बजे तथा समस्तीपुर से 17.35 बजे छूटकर बरौनी 18.50 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह बरौनी-आनंद विहार टर्मिनस (04403) विशेष गाड़ी बरौनी से 24 एवं 28 फ रवरी और 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 मार्च, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 अप्रैल, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26, 30 मई, 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27 एवं 30 जून, 2018 दिन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 21.35 बजे प्रस्थान कर लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11.05 बजे, तथा आनंद विहार टर्मिनस 22.10 बजे पहुंचेगी।