फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आनंद राठौर अध्यक्ष और मृगांक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बने

विज्ञापन
आनंद राठौर अध्यक्ष और मृगांक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष बने
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स कल्याण समिति का सोमवार को नवगठन हुआ। जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में हुए कार्यक्रम में आनंद राठौर को राष्ट्रीय अध्यक्ष और मृगांक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि धीरज सिंह व अन्य वरिष्ठ पूर्व सैनिक बैंकर्स ने श्रम कानूनों, यूनियन पर मंडराते खतरे और पूर्व सैनिक बैंकर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स कल्याण समिति के संविधान को दिल्ली निवासी हरेंद्र छेत्री और उत्तराखंड निवासी शंकर दत्त थपलियाल ने पढ़ा। अतुल कुमार, संजीव, कुंदन सिंह, एन के नियोगी, राधेश्याम सिंह, संतोष कुमार, आशुतोष पाठक आदि ने विचार रखे। राष्ट्रीय स्तर पर राज्यवार समितियों के गठन का संकल्प लिया गया। शंकर दत्त थपलियाल की टीम ने उत्तराखंड के लोकगीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें