आनंद कृष्ण चौहान को दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित करते संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के रा
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में आनंद कृष्ण चौहान को दूसरी बार इंदिरानगर का अध्यक्ष चुना गया। शक्ति नगर ढाल स्थित पाथ फाइंडर डिफेंस एकेडमी परिसर में हुई बैठक में व्यापारियों ने उनके पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल पर भरोसा जताते हुए सर्वसम्मति से दोबारा जिम्मेदारी सौंपी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने पटका पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। आनंद कृष्ण चौहान ने नेतृत्व और व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को सुरक्षा और सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव रतन दास, मनुज शर्मा, अतुल ओमर और सोनू सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।