फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से वृद्धा की मौत

Sun, 27 Apr 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से वृद्धा की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के बशीरतगंज इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दुर्विजयगंज निवासी मीरा देवी (74) की मौत हो गई। आरोपी चालक डंपर लेकर भाग गया। इसके अलावा हजरतगंज के अटल चौराहे के पास शुक्रवार रात सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आकर अमेठी निवासी प्रहलाद (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मीरा के बेटे विकास ने बताया कि मां आलमबाग के मवैया स्थित निजी स्कूल में आया का काम करती थीं। सुबह वह बशीरतगंज के पास आलमबाग जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थीं। इस बीच तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से वह घायल हो गईं। मोहल्ले वालों ने खबर परिजनों को दी। उन्हें ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, वहां उनकी मौत हो गई। मीरा के पति राधेश्याम की मौत हो चुकी है। परिवार में तीन बेटे हैं।
अमेठी निवासी प्रहलाद के भाई मनोज के मुताबिक भाई पैडल रिक्शा चलाते थे और हजरतगंज में फुटपाथ पर रहते थे। शुक्रवार रात अटल चौराहे के पास सड़क पार करते वक्त वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिवार में पत्नी राधा व दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें