एसजीपीजीआई में भर्ती श्रावस्ती निवासी कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की रविवार दोपहर बाद मौत हो गई इसके साथ ही उसका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
वृद्ध को दो दिन पहले चंदन हॉस्पिटल से पीजीआई भेजा गया था। जबकि वृद्धि के साथ रेफर किए गए दूसरे मरीज की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल में भर्ती गोमती नगर विस्तार निवासी और श्रावस्ती निवासी दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन दोनों मरीजों को शुक्रवार को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।
रविवार दोपहर श्रावस्ती निवासी वृद्ध की मौत हो गई जबकि गोमती नगर विस्तार निवासी वृद्ध को गंभीर अवस्था में आईसीयू में रखा गया है। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वृद्ध का बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। वृद्ध की मौत के बाद उसके शव को पैकिंग करा कर एंबुलेंस से श्रावस्ती प्रशासन को सौंप दिया गया है। वहां गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।