फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: संदिग्ध परिस्थितियों बुजुर्ग महिला का शव मिला, घर के बरामदे में पड़ा था शव

Thu, 30 May 2024 07:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर (श्रावस्ती)

सार

दिकौली मेले में आई एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालत में घर के बरामदे में पड़ा मिला है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मृत महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिकौली मेले में आई एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक घर के बरामदे में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली में बड़े पुरूष के मजार पर जेठ मेले का आयोजन हो रहा है। यहां गैर प्रांत व जिलों से जायरीन आए हैं। मेले में आने वाले ज्यादातर जायरीन मेला परिसर के आसपास के घरों में ठहरते हैं।

गुरुवार को बड़े पुरुष की मजार के गेट के सामने मोहम्मद आरिफ पुत्र असगर अली का घर स्थिति है। जहां पर घर के अंदर बरामदे जायरीन बैठे थे। जहां पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना मोहम्मद आरिफ के परिवार के लोगों ने सोनवा पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सोनवा थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी व उपनिरीक्षक शिल्पी ने मेला समिति अध्यक्ष एजाज अहमद पुत्र इदरीस अली की तहरीर पर शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें