फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: छप्परनुमा घर में आग लगने से 102 साल की बुजुर्ग महिला जिंदा जली, मौत

Fri, 05 Apr 2024 04:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले की दरियाबाद कोतवाली में एक 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। महिला बीमार थी और खुद का बचाव नहीं कर सकी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बड़नपुर गांव में शुक्रवार को छप्परनुमा घर में आग लगने से उसके अंदर मौजूद बुर्जुग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची मगर तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे।

विज्ञापन


बड़नपुर गांव निवासी खुशीराम की पत्नी धीराजा (102) इस समय बीमार चल रही थी। शुक्रवार को वह घर पर मौजूद थी। उसके पति और दो बेटे भी घर पर नहीं थे। ग्रामीणों के अनुसार अचानक छप्पर में आग की लपटें उठते देख सभी लोग उधर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई अंदर मौजूद वृद्धा झुलस गई और उसकी मौत हो गई। मौके पर एसडीएम और सीओ भी पहुंचे। मृतका की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत से गांव में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें