फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LDA: जनता की अदालत में एलडीए अफसर ने बुजुर्ग फरियादी को जड़ा थप्पड़, गाल के पास मांस फटा

Thu, 16 Mar 2023 02:18 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

एलडीए की जनता की अदालत में अपनी फरियाद लेकर आए एक बुजुर्ग को एक अधिकारी ने थप्पड़ मार दिया। इससे बुजुर्ग जख्मी हो गया। मामले को देखते हुए अधिकारी फरार हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान अफसरों व बुजुर्ग के बीच कहासुनी भी हुई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए की जनता अदालत में बृहस्पतिवार को ऐशबाग निवासी बुजुर्ग मुकेश शर्मा को थप्पड़ मार दिया जिससे उसके कान से खून निकल आया। बुजुर्ग के अनुसार वह पिछले करीब 19 साल से अपने मकान पर कब्जे को लेकर एलडीए में संघर्ष कर रहा है। इसके बावजूद उसको न्याय नहीं मिल रहा है। इस पर वह एलडीए की जनता अदालत में अपनी फरियाद लेकर आया था।

विज्ञापन


अधिकारियों से जब वह अपनी बात कर रहा था तो इस मौके पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। एलडीए के विशेष कार्य अधिकारी डीके सिंह ने उसको एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। इससे उसका चश्मा छिटक कर दूर गिरा। गाल के पास मांस फट गया और खून बहने लगा। शोरशराबा होने पर उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बुजुर्ग की बात सुनी। इस बीच डीके सिंह मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें - स्वरा भास्कर- फहाद अहमद के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए अखिलेश यादव, शेयर की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजस्थान में नौ साल तक काम करने वाले शिक्षामित्रों का मानदेय 29,600, यूपी में भी उठी मांग


अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग भी उनसे बदसलूकी कर रहा था। इस मामले में मौके पर तैनात गोमतीनगर पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर लेकर डीके सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें