फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खेल रहे मासूम को एसयूवी ने रौंदा, चौराहे पर शव रख परिवारीजनों ने किया प्रदर्शन

Mon, 16 Sep 2019 02:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में दिलीप होटल के पास रविवार शाम पांच बजे काले रंग की एसयूवी पर सवार युवकों ने सड़क किनारे खेल रहे डेढ़ साल के मोहम्मद आदिल को रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग शोर मचाते दौड़े लेकिन एसयूवी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


गुस्साए परिवारीजनों व इलाकाई लोग शव लेकर हुसड़िया चौराहा पहुंचे और जाम लगाकर हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने एसयूवी का पता लगाकर चालक व उसमें सवार लोगों को गिरफ्तार करने व आदिल के परिवारीजनों को सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की।

इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। मूलरूप से बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला निवासी मोहम्मद सलमान यहां एक प्लॉट में झोपड़ी डालकर पत्नी अफसर बानो व इकलौते बेटे मोहम्मद आदिल के साथ रहते हैं। सलमान पेंटिंग का काम कर परिवार चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसयूवी पर नहीं पड़ा था नंबर

हादसे के बाद मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एसयूवी में नंबर नहीं पड़ा था। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा पर परिवारीजनों ने इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है। करीब एक घंटे बाद लोगों ने शव हटाया तब यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।

पुलिस एसयूवी की पहचान के लिए आसपास व रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें