शुक्रवार को दारुलशफा स्थित कार्यालय पर हुई बैठक।
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तीन सितंबर को अपने 33वें स्थापना दिवस पर राजधानी में स्वदेशी व्यापारी कुंभ आयोजित करेगा। शुक्रवार को दारुलशफा स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ साल बाद प्रदेशभर के व्यापारी लखनऊ में जुटेंगे। इससे पहले रजत जयंती वर्षगांठ पर व्यापारी महाधिवेशन बुलाया गया था। संगठन जीएसटी, ई-कॉमर्स, गृहकर और इंस्पेक्टर राज से मुक्ति चाहता है। इसके लिए प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। काशी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठकें हो चुकी हैं। 22 जुलाई को कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक होगी। इसी माह गोरक्ष और ब्रज क्षेत्र की बैठकें भी होंगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदेश युवा महामंत्री आकाश गौतम और महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा मौजूद रहे।