फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: जंगल के खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो को दबोचा, भारी मात्रा में असलहे बरामद

Sun, 20 Apr 2025 09:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में पुलिस ने जंगल के खंडहर में चल रही एक अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को भारी मात्रा में असलहे व उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एएसपी हरेंद्र कुमार ने दी जानकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार रात स्वाट टीम और इन्हौना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जंगल के बीच खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

विज्ञापन


इन्हौना कस्बे से गुजरने वाले गंदा नाला के पास एक खंडहरनुमा मकान में संचालित की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यहां अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्वाट टीम और इन्हौना थाना पुलिस ने देर रात छापा मारा और मौके पर मौजूद दो शातिर असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें - असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बनाकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, 35 लाख का था पूरा खेल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के कई थानों के जोन में बदलाव, जानें- कौन सा थाना अब किस जोन में
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भाले सुल्तान शहीद स्माकर क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी विजय लोहार उर्फ बिजली और कल्लू लोहार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से अवैध हथियारों का निर्माण कर तस्करी कर रहे थे। मौके से पुलिस को पांच तमंचा, छह कारतूस, धौंकनी, नाल, ड्रिल मशीन, स्प्रिंग, 26 सपोर्टर, हथौड़ी, राड, रेती से तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए।

एएसपी हरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई के लिए 10 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे हथियार किस-किस को सप्लाई करते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें