फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंचम दा के सदाबहार गीतों से सजी शाम

विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी में प्रस्तुति देते गायक व उपस्थित श्रोता।
विज्ञापन
लखनऊ। संगीतकार आरडी बर्मन को समर्पित दो दिवसीय संगीत समारोह पंचम धारा का आयोजन बुधवार को संगीत नाटक अकादमी में किया गया। भारतीयम संस्था के समारोह के पहले दिन पंचम दा के संगीत से सजे सदाबहार नगमों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अवसर पर शिवांजना म्यूजिक की लॉन्चिंग भी हुई।
विज्ञापन

वायलेंट द म्यूजिकल बैंड के कलाकारों ने तुम जो मिल गए हो..., दिल क्या करे जब किसी से..., प्यार करने वाले..., चला जाता हूं किसी की धुन में जैसे सुरीले नगमे पेश किए। संस्था के प्रमुख राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मुंबई से मशहूर ड्रमर जॉन टी. हंट की मौजूदगी खास रही, जिन्होंने आरडी बर्मन और जतिन ललित के कई गानों को संवारा था। श्रेया अवस्थी ने गानों से जुड़े दिलचस्प किस्से भी सुनाए।

राजीव रंजन ने बताया कि बृहस्पतिवार को वरिष्ठ रंग निर्देशक पुनीत अस्थाना के निर्देशन में नाटक द क्लाउन-विदूषक का मंचन होगा। यह प्रस्तुति हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन को समर्पित होगी। अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, लेखक, नाटककार और निर्देशक पद्मश्री डीपी सिन्हा और वरिष्ठ रंगकर्मी पद्मश्री राज बिसारिया को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

संगीत नाटक अकादमी में प्रस्तुति देते गायक व उपस्थित श्रोता।

संगीत नाटक अकादमी में प्रस्तुति देते गायक व उपस्थित श्रोता।

संगीत नाटक अकादमी में प्रस्तुति देते गायक व उपस्थित श्रोता।

संगीत नाटक अकादमी में प्रस्तुति देते गायक व उपस्थित श्रोता।

संगीत नाटक अकादमी में प्रस्तुति देते गायक व उपस्थित श्रोता।

संगीत नाटक अकादमी में प्रस्तुति देते गायक व उपस्थित श्रोता।

संगीत नाटक अकादमी में प्रस्तुति देते गायक व उपस्थित श्रोता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें