फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ में बुजुर्ग कारोबारी की हत्या कर शव नहर में फेंका, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2024 03:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में एक बुजुर्ग कारोबारी की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। मामले के दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
कारोबारी वीरेंद्र नरूला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में रहने वाले बुजुर्ग कारोबारी वीरेंद्र नरूला (70) की हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने उनके शव को गोसाईगंज नहर में फेंक दिया। शव की तलाश जारी है।

विज्ञापन


बुजुर्ग की हत्या उनके मानकनगर स्थित घर में किराए पर रहने वाले दो युवकों ने की थी। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ। दोनों युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

आरोपियों की वीरेंद्र से बहस हुई थी। इस दौरान बुजुर्ग को धक्का दिया जिससे उनके सिर पर गेट से टकराकर चोट लग गई। 

दोनों आरोपी बाइक से शव गोसाईगंज सुल्तानपुर रोड पर पड़ने वाली नहर ले गए और फेंक दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें