फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दवा लेने जा रहा कारीगर गश खाकर गिरा, मौत

Sun, 26 Apr 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर में शनिवार दोपहर मिठाई कारीगर सुशील कुमार (37) गश खाकर गिर गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कृष्णानगर थाने में तैनात दरोगा प्रशांत कुमार के अनुसार, मूलरूप से देवी खेड़ा रहीमाबाद निवासी सुशील कुमार पारा में रहकर आशियाना पावर हाउस के पास मिठाई की दुकान में काम करते थे। शनिवार दोपहर वह बाइक से दवा लेने जा रहे थे। पवार हाउस चौराहे के पास वह बेहोश होकर चलती बाइक से गिर पड़े। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई बाबूलाल के अनुसार, सुशील काफी दिनों से बीमार थे। परिवार में पत्नी रेनू और दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें