फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चिनहट के डंपिंग पॉइंट में 24 घंटे में दो बार लगी आग

Sun, 26 Apr 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चिनहट के धावा ​स्थित नगर निगम के डंपिंग पॉइंट में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
चिनहट। क्षेत्र के धावा स्थित नगर निगम के डंपिंग पॉइंट में 24 घंटे के भीतर दो बार आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों बार आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कूड़े के ढेर में संदिग्ध हालात में पहली बार आग लगी। लोगों ने दमकल को सूचना दी और निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चार दमकल गाड़ियों और एक निजी संस्थान की गाड़ी की मदद से रात करीब तीन बजे तक आग बुझाई। इसके बाद शनिवार सुबह करीब सात बजे उसी स्थान पर दोबारा आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दूसरी बार भी आग पर नियंत्रण पा लिया। एफएसओ ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

चिनहट के धावा स्थित नगर निगम के डंपिंग पॉइंट में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।

Next
AU ऐप में पढ़ें