फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आगे जा रही बस में पीछे से घुसा ट्रक, चालक की हालत नाजुक

Wed, 04 Jun 2025 12:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में हुए एक सड़क हादसे में आगे जा रही एक बस में एक ट्रक पीछे से घुस गया। हादसे में चालक घायल हो गया उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
ट्रक चालक को बाहर निकाला गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोसाईगंज के दुलारमऊ के पास मंगलवार रात करीब 12:30 बजे सुल्तानपुर रोड पर इंदिरा नहर के किनारे हैदरगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रही बस से जा टकराया।

विज्ञापन


हादसे में  कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र स्थित घुराहुपुर निवासी ट्रक चालक शुभम (29) केबिन में फंस गए। आननफानन एडीसीपी साउथ अमित कुमावत, एसीपी गोसाईंगंज, ऋषभ रूणवल व इंस्पेक्टर गोसाईगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक की बॉडी को खिंचवाकर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने शुभम को पीजीआई स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं ट्रक का परिचालक हादसे में सुरक्षित बच गए। उन्हें कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि बस बंगाल से 40 सवारियां लेकर गुजरात के कच्छ जा रही थी। गनीमत रही बस सवार यात्री चोटिल नहीं हुए। हालांकि टक्कर लगने से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने रात में ही मैकेनिक बुलाकर बस को सही करा कर सकुशल रवाना कर दिया साथ ही बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें