फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर व पिकप में आमने सामने की टक्कर, दो की मौत

Sun, 26 Jul 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्तौरा (बहराइच)
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों से भरा पिकप वाहन शनिवार सुबह बेरिया गांव के निकट एक वाहन को ओवर टेक करते समय सामने से आ रहे टैंकर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जर्बदस्त थी की पिकप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


पिकप वाहन में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे यात्री ने जिला अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। अन्य 14 यात्री घायल हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के चलते मौके पर जाम की स्थिति बनी रही।

किसी तरह आनन फानन में जाम को हटवाया गया। पिकप में सवार अधिकांश लोग पयागपुर में लगने वाली फल मंडी को जा रहे थे। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर में स्प्रिट भरा हुआ था। इसके चलते मौके पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन


यात्री व फल व्यवसायियों से भरी पिकप जीप संख्या यूपी 40 टी 3717 शनिवार सुबह सात बजे के आसपास डिगिहा चौराहे से यात्रियों को लेकर पयागपुर के लिए रवाना हुई।

इस तरह हुआ हादसा

यात्रियों से भरा वाहन जब कोतवाली देहात अंतर्गत बहराइच-गोंडा मार्ग पर बेरिया गांव के निकट पहुंचा। तभी पिकप चालक ने सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान सामने से स्प्रिट भरा टैंकर गोंडा की ओर से आ रहा था। पिकप चालक सामने टैंकर को देखकर अपना संतुलन खो बैठा।

जिसके चलते टैंकर और पिकप वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं टैंकर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। चीख पुकार मच गई।

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग दौड़े। वहीं गोंडा और बहराइच से आने वाले वाहनों का आवागमन थम गया। अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने पिकप में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन तब तक दरगाह शरीफ थाने के मोहल्ला सलारगंज गुडनी (65) पत्नी गेंदालाल की मौके पर ही मौत हो गई।

15 अन्य घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन सिर में चोट अधिक होने से अस्पताल पहुंचते ही  कोतवाली नगर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी पप्पू कश्यप (55) पुत्र बरातीलाल ने भी दम तोड़ दिया। अन्य 14 घायलों का इलाज चल रहा है। लेकिन इनमें तीन घायलों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार व गलत ओवरटेक के कारण हुआ हादसा

दुर्घटना की सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार और गलत ओवरटेक के चलते हादसा हुआ है। दोनों वाहनों के चालक फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि टैंकर में स्प्रिट लदा हुआ है। ऐसे में उसकी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मौके पर लगाई गई है।

दुर्घटना में यह हुए घायल
दुर्घटना में घायल होने वाले सभी यात्री बहराइच शहर के विभिन्न मोहल्लों के हैं। इनमें जगेश्वर (30) धनकुट्टीपुरा, आरिफ (18) नाजिरपुरा, विनोद गुप्ता (20) दरगाह, मंसूरगंज निवासी लियाकत (18) व सादिक अली (22), सलारगंज निवासी विकास (19), लालजी (21), विनोद चौहान (35), निसार अहमद (25), धनकुट्टीपुरा निवासी दिवाकर (35), पुनीत (22), दरगाह निवासी सुनील (25), बबलू (35) व चुंगीनाका निवासी राकेश कुमार (35) शामिल हैं। इन यात्रियों ने दिवाकर, बबलू और राकेश की हालत नाजुक बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें