लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में सोमवार को कथाकार अमृतलाल नागर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे पूर्व हिंदी विभाग की साहित्य वाटिका में स्थित नागर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रामपाल गंगवार मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि प्रो. रामकृष्ण जायसवाल रहे। हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. पवन अग्रवाल ने कहा कि अमृतलाल नागर का साहित्य अवध की संस्कृति का दर्पण है। इस मौके पर प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. रीता चौधरी, प्रो. सूरज बहादुर थापा, प्रो. हेमांशु सेन, प्रो. श्रुति आदि ने अमृतलाल नागर के साहित्य एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।