फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी के सभी लाइट एंड साउंड शो आज से 17 अगस्त तक रहेंगे निशुल्क, आदेश जारी

Sun, 14 Aug 2022 01:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में संचालित सभी लाइट एंड साउंड शो 17 अगस्त तक निशुल्क रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
लाइट एंड साउंड शो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में संचालित सभी लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल फाउंटेन शो को 14 से 17 अगस्त तक नि:शुल्क कर दिया है।

विज्ञापन


यही नहीं लेजर शो और डिजिटल गैलरी आदि में भी आम जन व सैलानियों को निशुल्क एंट्री मिलेगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। 

उन्होंने सभी निकायों व विभागों द्वारा संचालित शो को निशुल्क करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम भी मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें