फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हावड़ा से दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत, ट्रायल रन 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। हावड़ा से दिल्ली के बीच वाया लखनऊ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही पटरी पर उतरेगी। इससे यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी। ट्रेन का ट्रायल रन 18 जनवरी को हावड़ा के संतरागाछी जंक्शन से होगा।
विज्ञापन

ट्रेन को नियमित रूप से चलाने के मामले पर अभी निर्णय लिया जाना बाकी है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि हावड़ा से आनंदविहार टर्मिनल(दिल्ली) के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हावड़ा के संतरागाछी जंक्शन से वाया लखनऊ चलेगी। ट्रेन का ट्रायल रन 18 जनवरी को होगा। स्पेशल ट्रेन संख्या 03065 संतरागाछी-आनंदविहार स्पेशल दोपहर तीन बजे रवाना होगी तथा बंडेल जंक्शन, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पारसनाथ, कोडरमा, गया, अनुगढ़ नारायणरोड, देहरी, सासाराम, भभुआ, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुलतानपुर, निहालगढ़ होकर लखनऊ अगले दिन सुबह सवा दस बजे पहुंचेगी। लखनऊ से चलकर ट्रेन शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद के रास्ते रात नौ बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें