लखनऊ। हावड़ा और दिल्ली के बीच वाया लखनऊ 22 जनवरी से नई अमृत भारत ट्रेन चलेगी। ट्रेन का ट्रायल रन 18 जनवरी को हावड़ा के संतरागाछी जंक्शन से होगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 18 को ट्रेन संख्या 03065 संतरागाछी-आनंदविहार स्पेशल दोपहर तीन बजे रवाना होगी और बंडेल जंक्शन, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पारसनाथ, कोडरमा, गया, अनुगढ़ नारायणरोड, देहरी, सासाराम, भभुआ, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, निहालगढ़ होकर लखनऊ अगले दिन सुबह सवा दस बजे पहुंचेगी। इसके बाद यहां से शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद के रास्ते रात नौ बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी।
नियमित होने पर ये रहेगा शेड्यूल
13065 प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 11:10 बजे हावड़ा से चलने के बाद शुक्रवार रात 2:50 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 13066 आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक शनिवार सुबह 5:15 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 10.50 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।