फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर पहुंची अमृत भारत ट्रेनें, तालियों व पुष्पों से हुआ स्वागत

विज्ञापन
गोमतीनगर पहुंची अमृत भारत ट्रेनें, तालियों व पुष्पों से हुआ स्वागत
विज्ञापन

विज्ञापन
दरभंगा व मालदाटाउन से चलने वाली ट्रेनें पहुंची
24 से मालदाटाउन व 26 से दरभंगा अमृत भारत नियमित चलेगी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थीं, शनिवार सुबह जब वे गोमतीनगर स्टेशन पहुंची तो उनका भव्य स्वागत हुआ। तालियों की तड़तड़ाहट व पुष्पों से दरभंगा व मालदा टाउन अमृत भारत स्पेशल ट्रेनों का इस्तकबाल हुआ। इस मौके पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
खास बात यह है कि 26 जुलाई से दरभंगा गोमतीनगर व 24 से मालदाटाउन गोमतीनगर अमृत भारत ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर स्टेशन का रूप बदला हुआ था। यहां स्कूली बच्चे, रेलवे अफसर व कर्मचारी बेहद उत्सुकता से उन ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे, जिन्हें गत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 03435 मालदाटाउन गोमतीनगर उद्घाटन विशेष गाड़ी व 05561 दरभंगा गोमती नगर विशेष गाड़ी के आगमन पर कार्यक्रम हुए। करतल ध्वनियों, फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों की टोली ने न केवल ट्रेन को अंदर से देखा, बल्कि सेल्फी लेकर भी अपनी खुशी जाहिर की। बोगियों में सीटों, लाइटिंग व अन्य सुविधाओं से रूबरू हुए। इन दोनों ट्रेनों के चलने से पश्चिम बंगाल व बिहार जाना आसान हो जाएगा। गोमतीनगर स्थित टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आम लोगों की भारतीय रेल विषय पर आकर्षक चित्रों को बनाया था। सहायक परिचालन प्रबंधक प्रजीत कुमार सिंह ने चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में एमएलसी रामचंद्र प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


24 से नियमित चलेगी मालदाटाउन गोमतीनगर
मालदा टाउन से गोमतीनगर के लिए 13435 अमृत भारत एक्सप्रेस 24 जुलाई से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 7:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:40 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 25 जुलाई से 13436 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से प्रत्येक शुक्रवार शाम 6:40 बजे चलकर मालदा टाउन शाम 4:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और जनरल की 22 बोगियां होंगी। ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कुईल, शेखपुर, नवादा, तिलैया, गया, देहरी आन सोन, सासाराम, भबुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन


26 से चलेगी दरभंगा गोमतीनगर अमृत भारत
गाड़ी संख्या 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 26 जुलाई से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दोपहर तीन बजे दरभंगा से चलकर अगली सुबह 5:35 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में 27 जुलाई से ट्रेन नंबर 15562 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से प्रत्येक रविवार सुबह 8:15 बजे चलकर रात 12:35 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोरासन, बैरंगिया, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशनों पर रुकेगी।

गोमतीनगर पहुंची अमृत भारत ट्रेनें, तालियों व पुष्पों से हुआ स्वागत

गोमतीनगर पहुंची अमृत भारत ट्रेनें, तालियों व पुष्पों से हुआ स्वागत

गोमतीनगर पहुंची अमृत भारत ट्रेनें, तालियों व पुष्पों से हुआ स्वागत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें