फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर आई अमृत भारत एक्सप्रेस, किया स्वागत

विज्ञापन
डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर आई अमृत भारत एक्सप्रेस, किया स्वागत।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन मंगलवार की सुबह उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। अवसर था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस के पहली बार आगमन का। फूलों की मालाओं और उत्साह के बीच रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोको पायलटों, ट्रेन मैनेजर और यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 15949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर (साप्ताहिक) का नियमित संचालन 30 जनवरी से शुरू होगा। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार रात 9 बजे डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी। गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, हाजीपुर और छपरा होते हुए तीसरे दिन सुबह 7 बजे गोरखपुर, 10:10 बजे अयोध्या धाम और दोपहर 1:30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 15950 प्रत्येक रविवार को शाम 6:40 बजे गोमतीनगर से रवाना होगी। यह बाराबंकी, अयोध्या कैंट, बस्ती और गोरखपुर होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12:40 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

आम आदमी के लिए है खास

पीआरओ महेश गुप्ता के अनुसार, अमृत भारत ट्रेनों को विशेष रूप से आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य किफायती दरों पर जनरल और स्लीपर क्लास के यात्रियों को प्रीमियम ट्रेनों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं, गति और सुरक्षा प्रदान करना है। इस ट्रेन के शुरू होने से राजधानी लखनऊ से कामाख्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प उपलब्ध हो गया है।

डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर आई अमृत भारत एक्सप्रेस, किया स्वागत।

डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर आई अमृत भारत एक्सप्रेस, किया स्वागत।

डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर आई अमृत भारत एक्सप्रेस, किया स्वागत।

डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर आई अमृत भारत एक्सप्रेस, किया स्वागत।

डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर आई अमृत भारत एक्सप्रेस, किया स्वागत।

डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर आई अमृत भारत एक्सप्रेस, किया स्वागत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें