फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत एक्सप्रेस : दरभंगा की ट्रेन में 603, मालदाटाउन के लिए 563 सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दरभंगा और मालदाटाउन से गोमतीनगर के बीच शुरू की गई अमृत भार ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन में 603 व गोमतीनगर-मालदाटाउन में स्लीपर की 563 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मालदाटाउन-गोमतीनगर 13435 अमृत भारत एक्सप्रेस 24 जुलाई से चलेगी। मालदाटाउन से यह प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 7:25 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3:40 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 24 जुलाई को स्लीपर क्लास में 493 सीटें खाली हैं, जिनका किराया 540 रुपये है। वापसी में 25 जुलाई से गाड़ी संख्या 13436 गोमतीनगर से प्रत्येक शुक्रवार शाम 6:40 बजे चलकर मालदाटाउन शाम 4:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और जनरल की 22 बोगियां होंगी। इस ट्रेन में 563 सीटें रिक्त हैं। ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कुईल, शेखपुर, नवादा, तिलैया, गया, देहरी आन सोन, सासाराम, भबुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
603 सीटें खाली, यात्रियों को राहत
गाड़ी संख्या 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 26 जुलाई से चलेगी। ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दोपहर तीन बजे दरभंगा से चलकर अगली सुबह 5:35 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इसमें 545 सीटें खाली हैं। वापसी में 27 जुलाई से ट्रेन नंबर 15562 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से प्रत्येक रविवार सुबह 8:15 बजे चलकर रात 12:35 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन में 603 सीटें खाली हैं। ट्रेन अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोरासन, बैरंगिया, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें