फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का बनारस यूपी के प्रदूषित शहरों में अव्वल, लखनऊ 18वें पर

Tue, 30 Jan 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश के 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में 15 यूपी के हैं। यूपी के शहरों में सबसे अधिक प्रदूषण वाराणसी में है। इसका खुलासा सोमवार को रिलीज रिपोर्ट एयरपोक्लिपस में हुआ है।

विज्ञापन


ग्रीनपीस इंडिया ने पीएम10 के 2015 और 2016 के आंकड़ों के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की है। इसके लिए यूपीपीसीबी व सीपीसीबी के आंकड़े लिए हैं।

एनजीओ के सीनियर कैंपेनर सुनील दहिया ने बताया कि वाराणसी यूपी में नंबर होने के साथ ही देश का छठवां सबसे अधिक प्रदूषित शहर है।

सातवें स्थान पर गाजियाबाद, 17वें स्थान पर कानपुर और 18वें स्थान पर लखनऊ है। बाकी 30 शहरों में हापुड़, बरेली, फिरोजाबाद, आगरा, नोएडा, इलाहाबाद व मथुरा भी शामिल हैं।

दहिया ने बताया कि देश के 280 शहरों के वायु प्रदूषण के आंकड़े लिए। इनमें से एक भी शहर ऐसा नहीं है, जहां विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक से कम पीएम10 का आंकड़ा हो। वहीं, 80 प्रतिशत शहर तो खुद सीपीसीबी के तय मानक से भी अधिक प्रदूषित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

53 जिलों में तो प्रदूषण ही नहीं नापा जा रहा

दहिया ने बताया कि यूपी के 75 में से सिर्फ 22 जिलों में वायु प्रदूषण के आंकड़े मौजूद हैं। बाकी 53 जिलों में तो आज भी वायु प्रदूषण को यूपीपीसीबी या दूसरी संस्था नहीं नाप रही है। ऐसे में वहां अगर हालात बिगड़े हुए भी रहे तो किसी को पता भी नहीं चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें