फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम के खिलाफ FIR लिखो वरना कोर्ट जाऊंगा'

Thu, 23 Jul 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ धमकाने की शिकायत करने वाले आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एसएसपी राजेश कुमार पांडेय को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजा है।
विज्ञापन


ठाकुर का कहना है कि अगर एसएसपी उनकी एफआईआर दर्ज नहीं कराएंगे तो वह कोर्ट जाएंगे।

अमिताभ ठाकुर ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ फोन पर धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने के लिए 10 जुलाई को हजरतगंज कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया था।

इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने प्रार्थनापत्र रिसीव किया लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी।

ठाकुर का कहना है कि उन्होंने एसएसपी को भी एक आवेदन भेजा है। अगर अब भी एफआईआर नहीं लिखी गई तो वह 156 (3) सीआरपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें