भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को लखनऊ के बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में ‘यूपी के मन की बात‘ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद युवाओं से कहा, देश कैसा हो ये आपको तय करना है। अमित शाह ने कहा कि वह चाहते हैं यूपी के युवाओं को रोजगार मिले।
हमारे लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। लेकिन हमारा पूरा लोकतंत्र जातिवाद से घिरा हुआ है। भारत के लोगों को जातिवाद से ऊपर उठना होगा। ज्यादातर पार्टियां परिवार की पार्टियां बन गई हैं, जहां बेटे के पैदा होते ही तय हो जाता है कि पार्टी का नेता कौन होगा। पर बीजेपी में जातिवाद और परिवारवाद नहीं।
उन्होंने कहा कि जो परफॉर्म करेगा जनता उसी का साथ देगी। बीजेपी चाहती है जो परफॉर्म करे वही शासन करे। शाह ने कहा कि युवाओं से बात करके बीजेपी एजेंडा बनाएगी। अमित शाह ने कहा कि यूपी पूरे देश की राजनीति तय करती है।