फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी भाजपा की कमान खुद थामेंगे अमित शाह

Fri, 30 Jan 2015 01:04 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में सदस्यता का आंकड़ा डेढ़ करोड़ पूरा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुद कमान संभालने का फैसला किया है। इसके लिए वह 2 फरवरी को लखनऊ आ रहे हैं।
विज्ञापन


एक दिन के लखनऊ दौरे में वह प्रदेश में सदस्यता अभियान की अब तक की स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही सदस्यता का डेढ़ करोड़ का लक्ष्य पूरा करने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

प्रदेश में वैसे तो अब तक लगभग एक करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बन चुके हैं। पर, डेढ़ करोड़ का आंकड़ा पूरा होने में तमाम बाधाएं आ रही हैं।

प्रदेश के कई बूथ सदस्यता अभियान की राह में रोड़ा बने हुए हैं। लगभग 15 हजार बूथों पर पार्टी को सौ सदस्य बनाने में पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रमुख नेताओं को देंगे जिम्मेदारी

इनमें ज्यादातर बाराबंकी, रामपुर, सहानपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, कानपुर देहात, मुरादाबाद, आजमगढ़, मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर सहित प्रदेश के लगभग 35 जिलों में स्थित हैं। कुछ बूथ वाराणसी के भी हैं।

बताया जाता है कि समीक्षा के दौरान शाह सदस्यता अभियान में आ रही कठिनाइयों की समीक्षा करेंगे। साथ ही सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने के तौर-तरीकों व संभावनाओं पर भी पार्टी के लोगों के साथ चर्चा करेंगे।

माना जा रहा है कि सदस्यता की राह में रोड़ा बने बूथों पर सदस्यता के लिए पार्टी के प्रमुख नेताओं को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। शाह के साथ बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, जिला प्रवासियों और जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें