फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम आया अमित शाह का मैनेजमेंट फंडा

Sat, 17 May 2014 09:30 AM IST
रोली खन्ना/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 1998 में हुए आम चुनावों में उत्तर प्रदेश की 85 सीटों से चुनाव प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन


इस दौरान अटल की लहर में भारतीय जनता पार्टी 58 सीटों पर आगे थी।

पढ़ें-रुझान में भाजपा ने किया कमाल, छाया नमो का बुखार

इस बार चुनावों बढ़त का आलम यह है कि कुल अस्सी सीटों में 70 पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त लिए हुए है।

खास बात है कि एक दो सीटों को यदि छोड़ दें तो वोटों का अंतर भी कम नहीं है।

तय किया 40 से 70 सीटों तक का सफर

तेज-तर्रार छवि को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले बीजेपी नेता और भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रभारी अमित शाह के सामने प्रदेश में चालीस सीटें जीतने का लक्ष्य था।

फिलहाल दोपहर डेढ़ बजे तक की मतगणना रिपोर्ट पर नजर डालें तो स्पष्ट होता है कि फिलहाल प्रदेश की अस्सी सीटों में से करीब सत्तर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

दंगे और बदले की राजनीति से जीत तक

साम-दाम-दंड-भेद में अमित शाह का कोई जवाब नहीं। यह बात अभी तक के नतीजों से साफ जाहिर होती है।

बात चाहे दंगों की हो या फिर बदले की राजनीति की, उन्होंने बीजेपी को बढ़त दिलाने में हर हथकंडा बेहद कूटनीतिक तौर पर अपनाया।

बात इतनी बढ़ी कि चुनाव आयोग को भी एकबारगी तो उनकी राह रोकनी पड़ी हालांकि बाद में चेतावनी के साथ उन्हें आयोग ने भी क्लीन चिट दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें