फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के निशाने पर गांधी परिवार, राहुल ने किया अमेठी का बंटाधार

Tue, 10 Oct 2017 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंच पर मौजूद अमित शाह, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
अमेठी की जनता का हृदय से धन्यवाद करने के ‌लिए यहां पर उपस्थित हुआ हूं।
विज्ञापन


जीता हुआ प्रत्याशी तो कभी न आए, लेकिन हारा हुआ प्रत्याशी अमेठी को गले लगा ले।

यहीं वजह है कि पांच में से चार सीटें बीजेपी जीती है।

अमेठी नेहरू गांधी का गृह क्षेत्र है। मैं पूछना चाहता हूं, जब तक बीजेपी की सरकार नहीं आई तब तक अमेठी के विकास के लिए कुछ हुआ है?

कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी से पूंछना चाहता हूं। तीन पीढ़ियों तक अमेठी की जनता ने वोट दिया, आप हमारे तीन साल के हिसाब मांगते हो, ये अमेठी की जनता तीन पीढ़ी का हिसाब मांगती है।

राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहता हूं। कि राहुल जी आप बताईये इतने साल से आप सांसद हैं, अब तक अमेठी में कलेक्टर ऑफ‌िस क्यों नहीं बना? गरीबों को आवास क्यों नहीं मिले? टीवी अस्पताल क्यों नहीं बना? आकाशवाणी का एफएम क्यों नहीं बना?
विज्ञापन


इस देश में विकास के दो मॉडल हैं, एक गांधी परिवार का मॉडल और दूसरा मोदी मॉडल। 

गुजरात का विकास गुजरात की जनता जानती है, तनिक अमेठी को देख लीजिए, अमेठी में आपने क्या बंटाधार करके रखा था।

अपनी एक दिन की यात्रा पर आज दोपहर 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अमेठी पहुंच गए।

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में सेंध लगाने में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रना‌‌थ पांडेय भी पहुंचे हैं।

आज सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे अमित शाह ने सीएम से मुलाकात की। यहां से तीनों लोग अमेठी के सम्राट साइकिल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहले ही अमेठी पहुंच गई थीं। सोमवार को उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील भी की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमित शाह के अमेठी पहुंचने से पहले ही कांग्रेस से पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह के साथ जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह व कृष्ण चौरसिया, अमेठी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम चौरसिया व जगत नारायण मौर्य, गौरीगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवशंकर, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी, पूर्व डीडीसी सुभाष पांडेय व साहेबदीन कोरी के अलावा 53 मौजूदा ग्राम प्रधान, 31 पूर्व प्रधान, 20 बीडीसी व 25 पूर्व बीडीसी के अलावा करीब डेढ़ सौ लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें