फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन, डाटा सेंटर व एग्रो मार्केटिंग नीति का एलान कर सकते हैं शाह

Wed, 17 Jul 2019 12:42 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रदेश सरकार निवेशकों के दूसरे शिलान्यास समारोह (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कई नई नीतियों को जारी करानी की तैयारी कर रही है। उभरते सेक्टर की प्रस्तावित नीतियां आने से सरकार प्रदेश में बड़े निवेश की संभावना देख रही है। इससे किसानों की आय बढ़ाने को भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


दो दिवसीय शिलान्यास समारोह का शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह 28 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में करेंगे। सरकार इस समारोह में इलेक्ट्रिक व्हीकल, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन तथा एग्रो मार्केटिंग से जुड़ी नीतियों की औपचारिक घोषणा कराने की योजना पर काम कर रही है। 

समारोह से पहले इन नीतियों को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। ऐसा हुआ तो यूपी कई नए उभरते क्षेत्रों में अग्रणी पहल वाला राज्य हो जाएगा। इसी तरह निवेशकों में सकारात्मक माहौल का भाव पैदा करने के लिए सरकार शाह से कई और घोषणाएं करा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय ने मंगलवार को एनेक्सी स्थित इंडस्ट्री ‘वार रूम’ में दूसरे शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यूपी के लिए यह बड़े बदलाव की बानगी होगी। 

प्रदेश के लिए यह पहला मौका होगा जब दिग्गज निवेशक खुले मंच से बताएंगे कि उन्होंने 2018 की इन्वेस्टर समिट में जो एमओयू किए थे, उनमें से तमाम इकाइयों की प्रदेश में स्थापना कर उत्पादन शुरू कर दिया गया है। वह यह भी बताएंगे कि उन्होंने अपने निवेश से कितने रोजगार दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें