फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने किया आगाह- सत्ता दबदबा बनाने के लिए नहीं, हमें विनम्र बनना होगा

Wed, 03 May 2017 10:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीजेपी बैठक में अम‌ित शाह
विज्ञापन
यूपी बीजेपी कार्यसमिति की दो दिन दिवसीय बैठक के आखिरी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने सभी क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों से मुलाकात की। सीएम आदित्यनाथ योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा ने शाह का जोरदार स्वागत किया वहीं उनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में भी जोश दिखाई दिया।
विज्ञापन


मंच पर पहुंचकर शाह ने कहा, 2013 में जब मैं प्रभारी बनकर आया तो मैं कहता था कि 2014 में चुनाव इसलिए लड़ना है ताकि 2017 में सरकार बन सके। तब कार्यकर्ताओं में संशय था पर मेरी उम्र का लिहाज कर कुछ बोल नहीं पाते थे। बड़े उपहास भी उड़ाते थे लेकिन 2014 के परिणाम के बाद किसी को संशय नहीं था कि यूपी में सरकार बनेगी।

मोदी लहर की सुनामी में लोकसभा में  73 सीटें बीजेपी को मिलीं थीं। जीत के बाद एक भी दिन बीजेपी का कार्यकर्ता कुर्सी पर पैर पसारकर नहीं बैठता है। सिर्फ परिश्रम करते रहते हैं।
विज्ञापन


राजनीति उतार-चढ़ाव तो चलते रहते हैं। मीडिया ने उसको जोड़तोड़कर लिखा भी लेकिन लोग भूल गए थे कि बीजेपी देशभक्तों का संगठन है। अमित शाह ने कहा, जिन्होंने इस पार्टी की नींव डालने के लिए जीवन लगा दिया उन्हीं के तपोबल के आधार पर आज हम यहां हैं। जब हमें सफलता मिली है तो भी भाजपा कार्यकर्ताओं को विश्राम का अधिकार नहीं है। क्योंकि हम सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते। 10 लोगों से शुरू होने वाली पार्टी में 11 हजार कार्यकर्ता हैं।

शाह ने कहा, अभी भी जिस बूथ से विजय नहीं मिली उसे छोड़ें नहीं बल्कि मजबूत करें। कई बार विजय से कर्तव्यबोध का भाव आता है और कभी आलस्य भी आता है। हमारे कार्यकर्ताओं को विजय के साथ विनम्र बनना होगा और जवाबदेही भी होगी। हम सपा, बसपा के कार्यकर्ता नहीं है। सत्ता दबदबा बनाने के लिए नहीं होती।

हम किसी को एमपी, एमएलए या योगी जी को सीएम बनाने के लिए सत्ता में नहीं आए। हमें जनता के लिए काम करना है। 15 साल में एडमिनिस्ट्रेशन के चिथड़े उड़ाकर रख दिए गए। हर जगह गुंडई की गई लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को विनम्र होकर काम करना होगा। जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण देश के तीन नासूर हैं।

यूपी की जनता ने देश को इससे मुक्त करने का काम किया है। योगी जी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है वो सबका साथ सबके विकास को लेकर चल रही है।





 
विज्ञापन

पहले प्रधानमंत्री की आवाज सुनने को तरसती थी जनता

बैठक में अम‌ित शाह
अम‌ित शाह ने कहा, पहले ऐसी सरकार थी कि हर मंत्री खुद को प्रधानमंत्री समझता था। देश के प्रधानमंत्री की आवाज सुनने के ल‌िए देश की जनता को छह-छह महीने इंतजार करना पड़ता था। उन्हें कोई प्रधानमंत्री तक नहीं समझता था। जब वह विदेश जाते थे चार पन्ने अंग्रेजी के लेकर जाते थे, न यहां कुछ छपता था न वहां कुछ छपता था। ऐसे हालात में मोदी सरकार आई। लोगों को हमसे ज्यादा अपेक्षा नहीं थी। ये किसानों, गरीबों, दलितों और पिछड़ों की सरकार है।

अम‌ित शाह ने कहा, जनता ने अपनी स्थित‌ि बदलने के ल‌िए हमें बहुमत दिया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के 7 करोड़ लोगों के घरों में शौंचालय बनवाए हैं। किसानों के ल‌िए सब लोग बात करते हैं लेकिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ यूपी को सपा सरकार की वजह से नहीं मिला अब योगी जी आएं हैं तो फायदा मिलेगा। नरेंद्र भाई ने बेरोजगारों के ल‌िए लोन की व्यवस्था की। स्क‌िल इंड‌िया के माध्यम से देश के युवाओं को व‌िश्व के युवाओं के साथ स्पर्धा करने का मौका द‌िया। कांग्रेस के लोग कहते हैं क‌ि मोदी जी व‌िदेश जाते हैं लेक‌िन ये सच नहीं है, मनमोहन स‌िंह से कम ही जाते हैं लेक‌िन उनके जाने से पता चलता है ल‌ेक‌िन ‘मौनी बाबा’ जाते थे तो पता ही नहीं चलता था।

शाह ने कहा, मोदी सरकार का नाम न हो जाए इसल‌िए अख‌िलेश सरकार ने केंद्र की योजनाएं शुरू ही नहीं की। अभी मुख्यमंत्र‌ियों की बैठक में योगी जी ने बताया था। मैं आज भाजपा के सारे मंत्री, विधायक और सरकार से कहना चाहता हूं क‌ि संकल्प पत्र जनता की उम्मीदें हैं उन्हें पूरा करना है। मोदी जी की सरकार से चल रही है वैसे ही योगी जी की सरकार यहां चलेगी ये पूरे देश को भरोसा है।

जब तक हम बिहार में थे विकास बहुत अच्छा चला था बिहार ‌बीमारू राज्य की कैटेगरी से बाहर आ गया वैसा ही राजस्थान में भी हुआ। अब बीमारू में आखिरी यू यूपी का है उसे भी बाहर निकालना है। 

अमित शाह ने कहा, 16 हजार कार्यकर्ता पार्टी को समय दे रहे हैं और अगर हर कार्यकर्ता पार्टी की डिजाइन के हिसाब से काम करे तो यूपी में बीजेपी को कभी कोई नहीं हरा पाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, यूपी में जीत से संतोष करने का अधिकार नहीं है। हमें हर बूथ को मजबूत करना है। सरकार आने के बाद ही काम का विस्तार होता है। काम हर जगह पहुंचना चाह‌िए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें