फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले, 'नेताजी ने दलितों को प्रताड़ित किया, बहनजी ने शोषण'

Sat, 17 Sep 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाबा साहब डॉ. अंबेडकर को भू-माफिया बताने वाले कैबिनेट मंत्री आजम खां को निशाने पर लेने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आजम का नाम तक नहीं लिया। अंबेडकर के बहाने राहुल से लेकर मुलायम और मायावती तक पर निशाना जरूर साधा।
विज्ञापन


शाह ने भाजपा की सरकारों में डॉ. अंबेडकर को चिंरजीवी बनाने के प्रयासों का हवाला देकर यूपी में दो तिहाई बहुमत की सरकार बनाने में दलितों का सहयोग मांगा।

शाह बसपा से भाजपा में आए पूर्व सांसद जुगुल किशोर के संयोजन में शुक्रवार को कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित मानवता सद्भावना समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कांग्रेस को दलितों का मसीहा बता रहे हैं, लेकिन राहुल के नाना (नेहरू कहना चाह रहे थे) ने ही डॉ. अंबेडकर को संसद में नहीं जाने दिया।

इधर दस साल तक कांग्रेस केंद्र में सत्ता में रही और बसपा व सपा उसकी बैसाखी रहीं। इन्हें बताना चाहिए कि दलितों के लिए इन्होंने क्या किया?

'सपा विकास नहीं कर सकती, मायावती सपा को हटा नहीं सकतीं'

- फोटो : amar ujala
शाह ने कहा, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने दलितों को प्रताड़ित किया और बहनजी (मायावती) ने दलितों का शोषण किया, लेकिन भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न दिया। संसद में उनका तैलचित्र लगवाया। डॉ. अंबेडकर की याद में सिक्का निकाला, स्टांप जारी किया।

डॉ. अंबेडकर से जुड़े देश-दुनिया के सात स्थानों पर भव्य स्मारक व संस्थान बनाए। भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को चिरंजीवी बनाने का काम किया है।

शाह ने दलितों व किसानों के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए काम गिनाते हुए कहा कि भाजपा यूपी का विकास चाहती है। सपा विकास नहीं कर सकती और बहनजी सपा सरकार को हटा नहीं सकतीं।

केंद्र की मोदी सरकार दलितों, पिछड़ों, शोषितों के आशीर्वाद से बनी है और उसने ढाई साल में पूरा ध्यान गरीबों, पिछड़ों और दलितों के उत्थान पर केंद्रित किया है। सपा को हराकर यूपी में दो तिहाई बहुमत वाली सरकार बनाकर भाजपा मोदीजी के हाथों को मजबूत करेगी।

आजम व मायावती के खिलाफ केशव ने संभाला मोर्चा

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आजम के खिलाफ मोर्चा खोला। कहा कि सूबे में भू-माफिया को संरक्षण देने वाली सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां ने बाबा साहब को भू-माफिया कहने का दुस्साहस किया। खाली प्लॉट का नारा सपाइयों का है।

मायावती पहले तो आजम के बयान पर चुप रहीं लेकिन जब भाजपा सड़क पर उतर आई और राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंची तो वह विज्ञप्ति जारी कर चुप्पी साध गईं। जब तक आजम खां के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

केशव ने मायावती पर भतीजे की सरकार के खिलाफ नरम रुख अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव अखिलेश सरकार के काम पर हो रहा है, लेकिन वह हिसाब मोदी सरकार से मांग रही हैं। सपा और बसपा ने मिलकर प्रदेश को बर्बादी के कगार पर पहुंचाया है। 2017 के चुनाव में दोनों का हिसाब हो जाएगा।
विज्ञापन

हिम्मत है तो भंग करें विधानसभा

केशव प्रसाद मौर्य व अमित शाह - फोटो : amar ujala
मौर्य ने सत्ताधारी दल के भीतर मचे संग्राम पर कहा कि समाजवादी पार्टी आज सिनेमावादी पार्टी की तरह ड्रामा कर रही है। यह सैफई परिवार का ड्रामा है।

यदि कोई विवाद होता तो सपा अब तक चार हिस्सों में बंट गई होती-मुलायम की सपा, शिवपाल की सपा, अखिलेश की सपा और रामगोपाल की सपा।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि सपा में हिम्मत हो तो विधानसभा भंग करे। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा व ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें