रंगारंग प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
लखनऊ। एमिटी विश्वविद्यालय में बुधवार को ढोल-नगाड़ों की गूंज, रंग-बिरंगी झांकियों और जोशीली प्रस्तुतियों के साथ वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव एमिफोरिया-2026 की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय महोत्सव में छात्रों की प्रतिभा, संस्कृति और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
शुरुआत कार्निवाल शोभायात्रा से हुई। इसमें असम का बिहू, गुजरात का गरबा, पंजाब का भंगड़ा, बिहार का छठ पर्व और राजस्थान के लोकनृत्यों ने परिसर को उत्सवमय बना दिया। एक्सूबरेंस मिस्टर एंड मिस एमिटी प्रतियोगिता में राजवीर सिंह और आत्रिका तिवारी ने खिताब अपने नाम किया। समारोह में प्रो वाइस-चांसलर प्रो. अनिल वशिष्ठ, डिप्टी प्रो वाइस-चांसलर विंग कमांडर अनिल कुमार तिवारी, डीन छात्र कल्याण डॉ. राजीव वर्मा और डीन अकादमिक डॉ. राजेश के. तिवारी थे।
रंगारंग प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
रंगारंग प्रस्तुति देतीं छात्राएं।