फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 से खुल जाएगा लखनऊ का अमीनाबाद, चारबाग पटरी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद और चारबाग का पटरी बाजार बृहस्पतिवार से खुल जाएगा। शनिवार शाम हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में नगर आयुक्त ने यह भरोसा पटरी दुकानदारों को दिया। इसके साथ ही साप्ताहिक बाजारों को भी जल्द खोले जाने का भरोसा दिया। बैठक में नगर निगम के अलावा पुलिस ट्रैफिक और डूडा के अधिकारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक के बाद नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार से अमीनाबाद और चारबाग में सर्वे होगा और स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए नक्शे के द्वारा वेंडिंग जोन में पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाएगा । इस बीच पटरी दुकानदारों को प्रमाण पत्र जारी करने का काम भी चलता रहेगा। नक्शे और स्थलीय सर्वे में दो-तीन दिन का समय लगेगा। ऐसे में पूरी कोशिश है कि बृहस्पतिवार से चारबाग और अमीनाबाद का पटरी बाजार पूरी तरह से फिर खुल जाए। शहर में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को भी जल्द खोला जाएगा, उसको लेकर भी अध्ययन किया जा रहा है। बैठक में लिए गए निर्णय - पथ विक्रय पंजीकरण शुल्क 200 रुपये को पूर्ण रूप से तथा मासिक वेंडिंग शुल्क को 75 प्रतिशत माफ  किया गया। - समस्त जोनल अधिकारियों को अपडेट वेंडिंग जोन, नॉन वेंडिंग जोन की सूची पेश करने के निर्देश दिए गए। - नगर आयुक्त द्वारा आगामी मंगलवार तक सभी सत्यापित पथ विक्रेताओं के पहचान पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए गए। - अमीनाबाद व चारबाग की पटरी दुकानें व्यवस्थित रूप से खोलने के लिए सोमवार को नक्शे व अभिलेख सहित बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें