फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण के चलते सुबह से दोपहर तक बंद रहेंगे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के मंदिर रविवार को पड़ रहे साल के पहले खंड सूर्य ग्रहण के चलते सुबह से दोपहर तक बंद रहेंगे। सुबह करीब 10:30 बजे से शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण तीन घंटे से भी अधिक समय तक चलेगा। शिवालय मनकामेश्वर में दर्शन पूजन सुबह से दोपहर तक नहीं होगा। दोपहर दो बजे ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की धुलाई सफाई के बाद 3 बजे से दोबारा खुलेगा।           नगर के अन्य चर्चित शिवालय हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर भी ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे। संकट मोचन हनुमान सेतु मंदिर के सभी मंदिर सुबह बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, शाम 4 बजे से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा। अलीगंज के ज्योतिषी एसएस नागपाल ने बताया कि ग्रहण मेष, सिंह, कन्या और मकर के लिए शुभ कारक बताया जा रहा है। जबकि अन्य राशि के जातकों के लिए असर कष्टकारक हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें