लखनऊ। भूमि अर्जन की अहम पत्रावली छह साल तक दबाए रखने वाले अमीन अभिजीत सिंह को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार के ग्राम-मलेशेमऊ की जमीन से संबंधित पत्रावली पर तत्कालीन उपाध्यक्ष ने अहम निर्णय लिया था। अमीन अभिजीत ने अहम पत्रावली को छह सालों तक दबाए रखा। इस दौरान किसी उच्च अधिकारी के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत नहीं की। निलंबन अवधि तक आरोपी कर्मचारी अधिष्ठान अनुभाग से संबद्ध रहेगा।