फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: तस्करी के दो आरोपी 50 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार, घेराबंदी कर दबोचा गया

Mon, 30 Dec 2024 07:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

गिरफ्तार किए गए युवकों ने बताया कि उन्होंने बाराबंकी में स्मैक खरीदी थी और जिले में अलग-अलग जगह पहुंचाने का काम करते हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए तस्कर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले से स्मैक खरीद कर जिले में बिक्री करने वाले दो आरोपियों को सोमवार को इन्हौंना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 500 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


इन्हौंना-सुबेहा मार्ग रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को पुलिस को स्मैक तस्कर के मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर गुजर रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो भागने लगे। टीम ने दौड़ा कर दोनों को बाइक सहित गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बाइक से जुड़े दस्तावेज भी नहीं दिखा सके।

विज्ञापन


इसके बाद उनकी पहचान बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थानाक्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी मोहम्मद वकील व जिले के जगदीशपुर थानाक्षेत्र के सलामतगढ़ मजरे सरेसर गांव निवासी शमशीर आलम के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद स्मैक बाराबंकी से खरीदा है। जिसे चोरी छिपे जिले के अलग-अलग स्थानों पर वह लोग बेचते हैं।
विज्ञापन


स्मैक तस्करी करने की बात स्वीकार करने के बाद एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों का चालान कोर्ट भेजते हुए स्मैक तस्करी में संलिप्त अन्य की तलाश हो रही है। जिले में स्मैक तस्करी पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में पुलिस टीमें काम कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें