मृतक शिक्षक व उसकी पत्नी व बच्चे।
- फोटो : amar ujala
शिक्षक सुनील व परिवार के तीन लोगों की हत्या से बेहाल परिजनों को सरकार घटना के 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता दे चुकी है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। इसके लिए दो दिन में एक सदस्य का नाम फाइनल करना है। इसके बाद कागज लखनऊ जाएंगे और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। परिवार के बीच जो सहमति बनी है, उसमें शिक्षक के बड़े भाई का नाम फाइनल किया गया है।