फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: कमरे में छत के पंखे से लटकी मिला विवाहिता, एक दिन पहले अहमदाबाद से आया था पति

Sun, 13 Oct 2024 08:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Married woman found hanging: शनिवार को रेशमा घर के कमरे में लगे पंखे से डुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकती मिली।
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव में विवाहिता का शव शनिवार की देर शाम को पंखे के फंदे से लटकता पाया गया।  शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी स्वर्गीय छेद्दन की पुत्री रेशमा की शादी 26 अप्रैल 2024 को कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम निवासी राम नेवाज़ के लड़के अमर लाल से हुई थी। 

विज्ञापन


शनिवार को रेशमा घर के कमरे में लगे पंखे से डुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकती मिली। घटना के समय ससुर राम नेवाज ,सास बाहर ,नन्द कुस्मा मेला गई थी। शुक्रवार को अहमदाबाद से आया पति दुकान से सामान लेने गया था। पति के वापस लौटने कमरा खोला तो अन्दर रेशमा को लटकता पाया गया। 

आनन फानन में बिना किसी को सूचित किए पत्नी के शव को दोस्तो की मदद से उतार कर अस्पताल ले जाया गया जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत कर दिया, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना और कमरौली थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। पत्नी के बुलावे पर पति शुक्रवार को अहमदाबाद से घर पलिया पश्चिम आया था। इस बार उसे साथ लेकर जाने की तैयारी चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें