फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi Loksabha Seat: अमेठी लोकसभा सीट पर 54.40 प्रतिशत मतदान, भाजपा प्रत्याशी की प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 20 May 2024 08:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

Amethi lok sabha: यूपी की वीआईपी अमेठी सीट 54.40 पर मतदान हुआ है। यह सीट भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है।
विज्ञापन
मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस व भाजपा दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। इस सीट पर पांचवें चरण में हुए चुनाव में 54.40 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर कांग्रेस की तरफ से किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था जबकि भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रत्याशी हैं। अमेठी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर प्रचार किया और अंतिम दिन तक जोर लगाया।

विज्ञापन


गौरीगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। यहां पर मतदान करने के बाद बाहर निकले शिव कुमार का कहना था कि मतदान ही वह अधिकार है, जो हमें यह एहसास दिलाता है कि लोकतंत्र के असली भाग्य विधाता हम हैं। बुजुर्ग अमीना बेगम का कहना है कि सभी को मतदान करना चाहिए, हमने भी मतदान किया है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। हर कोई मतदान के उल्लास में डूबा नजर आ रहा है।

अमेठी में मतदान के बाद स्मृति ईरानी का बयान
वोट करने के बाद भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा था कि मैं सभी से अपील करती हूं कि आप मतदान केंद्र पर जाकर इस उत्सव में सहभागी बनें। भारत और भारत के भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। हम सब इसके सहभागी बनें। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि विकसित भारत के संकल्प के साथ एवं गरीब कल्याण व महिला शक्ति को समर्पित गरीब एक नेता और एक राष्ट्रभक्त को मैंने अपना मत दिया। अभिलाषी हूं कि जनता भी अपना आशीर्वाद देगी
विज्ञापन


राजनेता अंतिम पल तक साधते रहे समीकरण
चुनाव प्रचार बंद होने व मतदान से पहले तक सियासी समीकरण साधने की जद्दोजहद रविवार को पूरे दिन होती रही। दलों के रणनीतिकार दफ्तरों में बैठकर तैयारी में जुटे रहे। क्षेत्रवार, बूथवार रिपोर्ट तैयार कराने के साथ ही सोशल मीडिया पर पार्टी प्रत्याशी के साथ ही अन्य नेताओं ने कमान संभाले रखी। 

चुनाव प्रचार थमने के बाद ही वह मौका होता है, जिसमें माहौल करवट लेता है। ऐसे में नेताओं, प्रत्याशियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने माहौल बनाए रखने और दूसरों का खेल बिगाड़ने में पूरी ताकत लगा दी। अमेठी में भी कुछ ऐसा ही चलता रहा। चुनाव प्रचार थमने के बाद उम्मीदवार और कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय हो गए।  

शनिवार आधी रात और रविवार को पूरे दिन यही सिलसिला चला। इसके लिए किसी ने फोन का सहारा लिया तो किसी ने सोशल मीडिया को माध्यम बनाया। रसूखदार और समाज में अपनी पकड़ रखने वालों के पास नेताओं के फोन घनघनाते रहे। कहीं पर कोई मतदाता सूची को खंगालने के साथ अपने परंपरागत वोट बैंक को मतदान स्थल पर पहुंचाने की रणनीति तैयार करता दिखा, तो कहीं समीकरण तय करने की कवायद चलती रही। 

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली 50 मित्रों को फोन करने की जिम्मेदारी
भाजपा से जुड़े सूत्रों का दावा रहा कि उम्मीदवार के पक्ष में बना माहौल कायम रखने के लिए मतदान से पहले तक कोशिश होती रही। अमेठी के भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया। एक-एक कार्यकर्ता कम से कम अपने 50 मित्रों से फोन पर संपर्क में जुट गए।  

कांग्रेस के पुरवा प्रभारी संभाले हैं मोर्चा
मजबूती का दावा करने वाली कांग्रेस और उसके नेता, कार्यकर्ता भी सक्रिय हैं। सभी लोगों को पार्टी हाईकमान से निर्देश हैं कि गांव क्षेत्र के लोग अपने संबंधियों से संपर्क बनाए रखें। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बूथ अध्यक्षों व पुरवा प्रभारियों को सक्रिय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें