फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : अटल जयंती पर अमेठी को मिलेगा 10 अरब का तोहफा, स्मृति ईरानी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे शामिल

Thu, 23 Dec 2021 11:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

यह सौगात देने के लिए क्षेत्रीय सांसद स्मृति ईरानी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अमेठी आएंगे।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर अमेठी को करीब 10 अरब रुपये से विकास की सौगात मिलेगी। यह सौगात देने के लिए क्षेत्रीय सांसद स्मृति ईरानी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अमेठी आएंगे। अमेठी को यह सौगात 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शहर के नवोदय विद्यालय परिसर में आयोजित जन विश्वास रैली के माध्यम दौरान दी जाएगी। प्रशासन इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

विज्ञापन


दो केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके इसके लिए सभी चीजों को लगातार जांचा जा रहा है। गुरुवार को भी कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां युद्ध स्तर पर चलती रहीं। नेशनल हाइवे के अफसरों के अलावा प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल पर जनसभा से लेकर पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया।

एनएच के अफसरों ने मौके पर मौजूद एएसपी विनोद कुमार पांडेय, सीओ गुरमीत सिंह से सुरक्षा, पार्किंग व यातायात के बिंदुओं पर बातचीत की। अफसरों ने व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता से भी उनकी राय जानी। विजय गुप्ता ने कहा कि अफसर ऐसी व्यवस्था करें जिससे कार्यक्रम में पहुंचने वाले किसी भी व्यक्ति को जरा भी मुश्किल न हो।
विज्ञापन


हाइवे समेत कई सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि जनसभा के दौरान रायबरेली को सीधे जगदीशपुर से जोड़ने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा की जाएगी। राज्य मार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने इसे टू-लेन नेशनल हाईवे के रूप में विकसित करने को मंजूरी दी है। 46 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण व निर्माण पर लगभग 720 करोड़ का खर्च आएगा। मंच से ही इस हाईवे का शिलान्यास होगा। साथ ही 45 किलोमीटर लंबे जामो-भादर व जगदीशपुर-बाजार शुकुल मार्ग का भी शिलान्यास होगा। कई अन्य योजनाओं व परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की भी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें