डीजीपी मुख्यालय की ओर से हाल ही में किए गए पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती में संशोधन किया गया है। बांदा से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट स्थानांतरित किए गए आलोक मिश्रा को अब 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली भेज दिया गया है। इसी तरह चित्रकूट से लखनऊ आए रजनीश कुमार यादव को नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। ईओडब्ल्यू से यूपी एटीएस स्थानांतरित किए गए अमरनाथ यादव को अब डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस प्रशिक्षण अकादमी मुरादाबाद के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। उसके अलावा अभिनव यादव को एटीएस से पीटीएस मेरठ और सुमन कनौजिया को सहायक सेनानायक 47 वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़ के पद पर भेजा गया है।