लखनऊ। एएमसी रिकॉर्ड और इंद्रा स्पोर्टिंग ने 12वीं ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में रविवार को सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले मुकाबले में एएमसी रिकॉर्ड ने अवध यूनाइटेड को 3-0 से हराया। वहीं दूसरे मैच में इंद्रा स्पोर्टिंग ने पेनाल्टी शूटआउट में अल्फा एफसी को 4-2 से शिकस्त दी।
ला-मार्टीनियर कॉलेज के बेकर्स ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में एएमसी रिकॉर्ड के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम की ओर से वार्ते ने 24वें और 37वें मिनट में दो गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद एस राय ने 57वें मिनट में तीसरा गोल कर अवध यूनाइटेड की जीत पक्की कर दी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में इंद्रा स्पोर्टिंग और अल्फा एफसी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।
मुकाबला 0-0 की बराबरी पर छूटा। मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा जहां इंद्रा स्पोर्टिंग ने 4-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। लीग में सोमवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल व्हाइट ईगल एफसी और एपिक स्ट्राइकर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाने उतरेंगी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।