ऐन चुनाव के वक्त पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी ने लखनऊ में मायावती की मौजूदगी में बसपा ज्वाइन कर ली। अम्बिका चौधरी ने कहा, चुनाव के वक्त सपा में चल रहे कलह से मैं दुखी था। मैंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
अंबिका चौधरी
अंबिका ने कहा, मैं मुलायम के अपमान से भी आहत था। बता दें कि अंबिका मुलायम के करीबी रहे हैं और यादव बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अंबिका
अंबिका ने कहा कि बहन जी का हर हाल में साथ दूंगा और कहा कि बहन जी ही साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ सकती हैं। मायावती ने अम्बिका चौधरी को बलिया के फेफना से प्रत्याशी घोषित किया है।
4 of 5
अंबिका चौधरी
- फोटो : amar ujala
अंबिका ने कहा कि सपा में कुछ ऐसे लोग हैं जो चाहते हैं कि बीजेपी यूपी की राजनीति पर काबिज हो जाए और इसके पीछे सीबीआई की जांच का डर है। उन्होंने ये भी कहा कि सीएम अखिलेश यादव अल्पसंख्यकों के विरोधी हैं।
बता दें कि शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने पुत्र मोह में शिवपाल की बलि चढ़ाई और इतना ही नहीं उन्हें जनता के सामने नीचा भी दिखाया।