फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TANDAV : अमेजन प्राइम के अधिकारियों से लखनऊ में चार घंटे तक हुई पूछताछ

Wed, 17 Mar 2021 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook
विज्ञापन
राजधानी की हजरतगंज पुलिस ने अमेजन प्राइम इंडिया कंपनी के चार बड़े अधिकारियों से बुधवार को पूछताछ की है। इन्हें तांडव वेब सीरीज में विवादित दृश्य दिखाने के मामले में हाल ही नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने कंपनी की कंटेंट हेड, सीरीज के निर्माता, निर्देशक व लेखक से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


अमेजन प्राइम इंडिया के चार प्रमुख अधिकारियों फाइनेंस हेड निशांत बघेला, मार्केटिंग हेड मानस मल्होत्रा, प्रोडक्शन हेड गौरव गांधी और बिजनेस हेड भाविनी सेठ अपने वकील के साथ दोपहर 12.30 बजे हजरतगंज थाने पहुंचीं। चाराें अधिकारियों से करीब 55-60 सवाल किए। इनमें कई सवालों के जवाब उन्होंने बाद में देने की बात कही है। चारों के बयान दर्ज कराने के बाद डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के सामने पेश किया गया। वर्मा ने भी चारों से कई सवाल किए। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक एसआईटी टीम में अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, अभिषेक शुक्ला और दया शंकर द्विवेदी हैं। 

गौरतलब है कि इस साल जनवरी में रिलीज वेब सीरीज तांडव में कई विवादित दृश्य दिखाए गए थे। इस मामले में हजरतगंज के एसएसआई अमरनाथ यादव ने 18 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अमेजन प्राइम इंडिया की कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित, निर्देशक अली अब्बास, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी सहित पांच को समाज में दुर्भावना फैलाने का आरोपी बनाया गया था। इस मामले में अपर्णा पुरोहित से एसआईटी दो बार पूछताछ कर चुकी है। तीसरी बार पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें