फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट: ऑनलाइन बोर्डिंग हुई ठप, पैसेंजरों को लिए बिना उड़ गए इंडिगो के दो विमान

Sat, 05 Aug 2023 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

 एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से देहरादून जाने वाली इण्डिगो एयरलाइन की उड़ान संख्या 6ई-6311 और अहमदाबाद जाने वाली उड़ान 6ई-276 के यात्री फ्लाइट मिस कर गए। उड़ान छूटने से नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस का ऑनलाइन बोर्डिंग सिस्टम फेल हो गया है। इससे चेकइन का काम मैनुअली करना पड़ा। सिस्टम फेल होने पर कई यात्रियों की उड़ान छूट गईं, जिससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। हालांकि, एयरलाइन प्रशासन ने यात्रियों को दूसरे विमानों से रवाना करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे इंडिगो एयरलाइन का बोर्डिंग सिस्टम ठप हो गया। इसके चलते एयरपोर्ट पर पैसेंजरों की लम्बी लाइन लग गई। बोर्डिंग के लिए मशक्कत शुरू हो गई। इस दौरान कतारों में दिल्ली, अहमदाबाद आदि के यात्री लगे हुए थे। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन प्रशासन के कर्मचारियों ने ऑफलाइन बोर्डिंग की व्यवस्था शुरू की। इसमें खासा समय लग रहा था। 

ऐसे में पैसेंजर मैनुअली बोर्डिंग करवाकर विमान तक पहुंचते, तब तक लेट हो चुका था। इससे कई यात्रियों की फ्लाइटें मिस हो गईं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से देहरादून जाने वाली इण्डिगो एयरलाइन की उड़ान संख्या 6ई-6311 और अहमदाबाद जाने वाली उड़ान 6ई-276 के यात्री फ्लाइट मिस कर गए। उड़ान छूटने से नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे एयरलाइंस अधिकारियों ने यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का आश्वसान दिया, जिस पर पैसेंजर शांत हुए। सूत्रों ने यह भी बताया कि शाम करीब पांच बजे ऑनलाइन बोर्डिंग की तकनीकी खराबी को ठीक किया जा सका। इस गड़बड़ी की वजह से लखनऊ से जाने वाली आधा दर्जन से अधिक इंडिगो की उड़ानें लेट हुईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें